Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

रानीगंज में रेखा गुप्ता की हुंकार, टीएमसी पर तीखा हमला

बंगाल मिरर, रानीगंज : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में रानीगंज के बरदही इलाके में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए Trinamool Congress पर जोरदार हमला बोला। वह यहां भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची थीं।सभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर रेखा गुप्ता उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि रानीगंज की क्रांतिकारी धरती ने आज साफ संदेश दे दिया है कि बंगाल की जनता अब कोयला माफिया, सिंडिकेट राज और घुसपैठ से मुक्ति चाहती है और परिवर्तन के लिए तैयार है।

उन्होंने दावा किया कि जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है और सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर कोयला माफिया राज खत्म कर कानून का राज स्थापित किया जाएगा।रेखा गुप्ता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने की योजना लागू की जाएगी।

घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बंगाल को “घुसपैठिया मुक्त” बनाया जाएगा और राज्य के संसाधनों पर केवल मूल निवासियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार को सिर्फ बाहरी घुसपैठियों की चिंता है, जबकि राज्य के नागरिकों की अनदेखी की जा रही है।धार्मिक आस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल मां दुर्गा और छठी मईया की आस्था की भूमि है, जहां सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे बिना भय के अपने धार्मिक अनुष्ठान जारी रखना चाहते हैं, तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।सभा के अंत में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता नहीं बल्कि परिवार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी के भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा।सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *