ASANSOL

नवजात शिशु का इलाज कर चिकित्सक ने दी नई जिंदगी

बंगाल मिरर,आसनसोल : चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है। कभी कभी वह ऐसा कुछ काम कर जाते हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसा ही कुछ किया विवेकानंद सारणी (सेनरेले रोड) स्थित एच.एल.जी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक रितेश कुमार ने। इस अस्पताल में एक बच्चे (शिशु) को बड़े ही गंभीर स्थिति में लाया गया था। उस बच्चे (शिशु) के डॉक्टर रितेश कुमार द्वारा उस बच्चे पर अपनी भरपूर कोशिश कर उस बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ कर दिया गया।

आपको बता दें कि वह बच्चा काफी गंभीर अवस्था में विवेकानंद सारणी (सेनरेले रोड) स्थित एच.एल.जी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उस शिशु को वेंटिलेशन भी दिया गया था। हालांकि डॉक्टर रितेश कुमार की परिश्रम के बाद अब उसकी स्थिति बिल्कुल ठीक है। वहीं बच्चे की स्थिति देख बच्चे की मां तथा बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर रितेश कुमार का दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

बता दें कि इस सफल चिकित्सा के पीछे डॉक्टर रितेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ-साथ एच.एल.जी अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा, विनय प्रसाद, अस्पताल की नर्स अनुराधा गिरी, पारोमिता चक्रबर्ती, शुक्ला तथा ऑपरेशन मैनेजर पूर्वी तनेजा की भी सक्रिय भूमिका रही।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!