ASANSOL UTSAV 2022 का रंगारंग आगाज, बिहारी बाबू ने जमाया रंग
बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL UTSAV 2022 का रंगारंग आगाज, बिहारी बाबू ने जमाया रंग : आसनसोल उत्सव का उद्घाटन आज शाम आसनसोल कल्याणपुर हाउसिंग उत्सव मैदान में किया गया उद्घाटन समारोह में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा विधायक हरेराम सिंह नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती मेयर विधान उपाध्याय अभिजीत घटक वसीम उल हक मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी पार्षद अनिमेष दास समाज सेविका सुदेशना घटक आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल आदि शामिल हुए।




गौरतलब है कि आसनसोल उत्सव में इस बार 128 स्टाल लगाए गए हैं इसमें सेल ईसीएल आसनसोल नगर निगम आदि के स्टाल इसके अलावा खाने-पीने की सामग्री तथा विभिन्न हैंडीक्राफ्ट सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं या उत्सव आगामी 20 नवंबर तक चलेगा प्रत्येक दिन यहां विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- 11th Nov, 2022 : RONG TULI BAND
- 12th Nov, 2022 : SRABANI SEN
- 13th nov, 2022 : BABUL SUPRIO
- 14th nov, 2022 : RAGHAB CHATTERJEE
- 15th Nov, 2022 : SAIKAT MITRA
- 16th Nov, 2022 : SAGNIK SEN & GOUTAM GHOSH
- 17th Nov, 2022 : SUROJIT O BANDHURA
- 18th Nov, 2022 : MUNMUN MUKHARJEE & BHASKAR ROY
- 19th Nov, 2022 : MAMATA SANKAR
- 20th Nov, 2022 : MISS JOJO