ASANSOL

Asansol : मेयर के खिलाफ साजिश, लाखों के टैक्स बकाया होने पर भी कैस मिला लाइसेंस : गुलाम सरवर

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम में अटवाल भवन में अवैध मार्केट को लाखों के टैक्स बकाया होने पर भी ट्रेड लाइसेंस जारी किये जाने को लेकर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर बिधान उपाध्याय को पत्र लिखा है। वहीं मेयर द्वारा अवैध मार्केट का ट्रेड लाइसेंस रद किये जाने के बाद दोबारा ट्रेड लाइसेंस जारी किये जाने को कांग्रेस पार्षद ने साजिश करार दिया। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि मेयर को फंसाने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि जिस ऐतिहासिक भवन में अवैध रूप से मार्केट बनाया गया है। उसका 2019 से 2022 तक दो लाख 93 हजार रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है। टैक्स बकाया होने पर ट्रेड लाइसेंस कैसे जारी कर दिया गया।

वहीं 26 अगस्त को मेयर बिधान उपाध्याय ने विवाद बढ़ने के बाद अवैध मार्केट का ट्रेड लाइसेंस कर दिया था। लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर फिर से एक सितंबर को उसी मार्केट को ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया गया। वहीं भी मात्र 3900 रुपये के शुल्क पर तीन साल का लाइसेंस जारी कर दिया गया। पहले ही वहां अवैध रूप से निर्माण किया गया है। अब अवैध लाइसेंस लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण नगरनिगम के साख को भी धक्का लगा है। इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध मार्केट को अविलंब बंद कराया जाये।

ट्रेड लाइसेंस पर अब निगम का नियंत्रण नहीं

निगम सूत्रों ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस पर अब निगम का नियंत्रण नहीं है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए अलग पोर्टल बनाया गया है। जहां टैक्स या अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। वहां शुल्क भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। जहां से कोई भी एक से लेकर तीन साल या अलग- अलग निर्धारित अवधि के लिए आनलाइन आवेदन कर लाइसेंस ले सकता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!