Asansol होल्डिंग टैक्स में छूट, गोराई रोड को जाम मुक्त करने की मांग
मेयर से मिला आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेयर बिधान उपाध्याय से मिला। इस दौरान होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस में राहत देने, बिल्डिंग प्लान सरलीकरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चैंबर की ओर से अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महासचिव विनोद गुप्ता , क्रेडाई जिलाध्यक्ष सचिन राय मनोज साहा, श्रवण अग्रवाल, उज्जवल राय मौजूद थे।














इस संबंध में चैंबर महासचिव विनोद गुप्ता एवं क्रेडाई जिलाध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि कोरोना संकट के बाद से बिल्डरों का कारोबार काफी मंदा है। वहीं निर्माण सामग्री बालू, गिट्टी को लेकर परेशानी हो रही है। अभी इनका परिवहन न होने से काम ठप है। हजारों मजदूर बेकार हो गये हैं। इस समस्या का समाधान किया जाये। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग प्लान की प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया जाये। ताकि आवेदन के बाद जल्द से जल्द प्लान मिल जाये। शहर में वाणिज्यिक भवनों को 20 प्रतिशत तथा आवासीय भवनों को होल्डिंग टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट देने की मांग की। ट्रेड लाइसेंस शुल्क में भी राहत देने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि गोराई रोड में संत विंसेंट स्कूल के पास रोजाना स्कूल के समय जाम लगता है। जिसके कारण बच्चों तथा नागरिकों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन से बातकर ठोस पहल की जाये। ताकि लोगों को रोजाना की समस्या से राहत मिले।
- आसनसोल राइफल क्लब में 58वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 अगस्त से होगी शुरुआत
- पश्चिम बर्धमान में 125 दिनों के रोजगार कार्य को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आसनसोल में मंत्री की मौजूदगी में हुई समीक्षा
- अंतरराष्ट्रीय शूटर अभिनव साव से पश्चिम बर्धमान में जनगणना की शुरुआत, जागरूकता के लिए टैब्लो
- दुर्गापुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई तोड़ने का नोटिस जारी, 15 दिनों का समय
- दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार का आरोप दुर्गापुर में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरा बजरंग दल


