ASANSOL

Asansol : हाइड्रेन में मिला नवजात का शव

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Live News Today)Asansol : चेलीडांगा में हाइड्रेन में मिला नवजात का शव, सनसनी आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत चेलीडांगा में आज सुबह हाइड्रेन में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई खबर पाकर तृणमूल नेता विंसेंट व्हीलर समेत की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे हैं उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह चेलीडांगा लोरेटो पाड़ा में नाले में नवजात का शव देखा गया आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद ही शायद बच्ची की मौत हो गई इसके बाद उसके परिजनों ने उसे नाले में फेंक दिया। लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है उनका कहना है कि इस तरह से शव को नाले में फेंकना सही नहीं है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!