FEATUREDNational

Today In News DEC 2, 2022, Friday : आज के प्रमुख घटनाक्रम

DEC 2, 2022, (FRIDAY, MARGSHIRSH SHUKLA PAKSHA, NAVAMI), (शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, नवमी, वि. सं. 2079)

TODAY AN EYE ON

• केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित स्वामी विवेकानंद रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास (कर्तव्य पथ), इंडिया गेट पर दिव्य कला मेला-2022 का उद्घाटन करेंगे

• पूर्वोत्तर राज्यों में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय गुवाहाटी में एक दिवसीय कार्यशाला करेगा आयोजित

• राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा इंडिया) पहली बार नई दिल्ली में विकलांग एथलीटों के लिए डोपिंग रोधी शिक्षा और प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक समावेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगी



• मुंबई उच्च न्यायालय भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा जिसकी सीबीआई जांच कर रही है

• मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल जिले के कुंडबकाजन में पेसा अधिनियम पर चर्चा करेंगे

• महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बेलगावी का दौरा करेंगे

• वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवदार, पाटन, सोजित्रा और अहमदाबाद में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

• बीजद के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पदमपुर विधानसभा सीट के लिए प्रचार करेंगे

• तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी कोयंबटूर में काम की धीमी रफ्तार के खिलाफ अन्नाद्रमुक द्वारा अनशन आंदोलन शुरू करेंगे



• वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बेंगलुरु में एयर कमांडरों को संबोधित करेंगे

• पर्यटन विभाग संग्रहालय और आर्ट गैलरी, सेक्टर 10, चंडीगढ़ के सामने मैदान में तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल करेगा आयोजित

• दिल्ली में शुक्रवार से रविवार तक ड्राई डे मनाया जाएगा, जिस दौरान निकाय चुनावों के कारण शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी

• झारखंड, वन उत्पादकता संस्थान (आईएफपी) रांची में वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड करेगा जारी

• अमेरिकी वायुसेना पामडेल, कैलिफोर्निया में अपने नवीनतम स्टील्थ विमान बी-21 रेडर का करेगी अनावरण



• विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस

• अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस

• फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई में जापान और स्पेन के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे मैच

•फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई में कोस्टा रिका और जर्मनी के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे होगी भिड़ंत

• फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप एच में दक्षिण कोरिया और पुर्तगाल के बीच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे मुकाबला

• फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप एच में घाना और उरुग्वे में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *