Jitendra Tiwari : मौत पर न हो राजनीति
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के आरके डंगाल इलाके शुभेंदु अधिकारी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 3 की मौत हो गई जिनमें एक 12 साल की बच्ची भी थी। इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जो भी घटना घटी वह बेहद दुर्भाग्य जनक था। यह स्वाभाविक है की राजनीतिक दल अपने विपक्षी को राजनीतिक तौर पर मात देने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते है। लेकिन राजनीतिक तौर पर ए,ा किया जाए तो वह ठीक है। एक दुर्घटना को लेकर जिसमें 3 की मौत हुई है। उस पर भी राजनीति करना अनुचित है। लेकिन अगर टीएमसी के नेता ऐसा करना चाहते हैं तो यह उनकी सोच है।




जितेंद्र तिवारी ने कहा कि टीएमसी के लिए यह राजनीतिक मुद्दा हो सकता है। लेकिन भाजपा के लिए यह अपनों को खोने के दर्द जैसा है। जिस पर वह राजनीति नहीं करना चाहते। वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहते कि इस घटना के पीछे कोई साजिश है या नहीं। इसके लिए वह प्रशासन द्वारा जांच किए जाने और जांच के नतीजे आने तक का इंतजार करना चाहते हैं।
- Raniganj : इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का सड़ा-गला शव बंद कमरे से बरामद, गिरिडीह की निवासी
- রানিগঞ্জে বন্ধ ঘরের ভেতর থেকে ইঞ্জিনিয়ারিং কলেজ ছাত্রীর পচাগলা ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার
- রাজ্য স্তরের দৌড় প্রতিযোগিতায় স্বর্ণপদক জয়ীর পাশে ” আসানসোল মেরিনার্স “
- আসানসোলে গ্রেফতার রিকভারি এজেন্ট, জামিন
- লক্ষ্য ২০২৬ : এখন থেকেই ঝাঁপিয়ে পড়ার আহ্বান