अखिल भारतीय युवा शक्ति का रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, आसनसोल– शहर के ऊषाग्राम स्थित भगत पांडा में रविवार अखिल भारतीय युवा शक्ति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। युवा शक्ति के सचिव सुदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनका संगठन पिछले पांच सालों से सामाजिक कार्य में लगे हुए है। असहायों की सहायता के लिए संगठन के सदस्य दिन रात सेवा में लगे रहते है।














रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि झारखंड के युवा समाज सेवी कुन्दन भगत ने प्रमाण पत्र व गुलाब देकर सम्मानित किया। मौके पर युवा शक्ति के संस्थापक विक्रम भगत, अध्यक्ष रमेश भगत, संदीप भगत, सोमनाथ तिवारी, संगीता नोनिया, सीमा भगत, किशोर भगत के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान अतिथि के तौर पर बिहार के दरभंगा से आए सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार को सम्मानित किया गया वह दिव्यांग होकर भी अपने क्षेत्र में रक्तदान आंदोलन का अलख जगा रहे हैं।

- জামুড়িয়ার প্রার্থী হরেরাম সিংকে প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে করলেন সতর্ক, ছেলে লালবাতি গাড়িতে চেপে ঘুরছে, ক্ষুব্ধ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়
- SAIL नए युग की शुरुआत: डॉ. अशोक कुमार पंडा संभालेंगे कमान
- Mamata Banerjee का आक्रामक रुख, SIR और चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, दंगा के लिए ठहराया जिम्मेदार
- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ
- Mamata Banerjee की मंच से सख्ती, हरे राम सिंह को बेटे को लेकर दी चेतावनी

