Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANSPORTS

BRS चितरंजन में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

बंगाल मिरर,‌ आसनसोल :: लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद 18/12/2022 रविवार को बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल चितरंजन में विद्यालय के वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया| यह महोत्सव स्कूल के प्रांगण में ही आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया| कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुलजीत कौर की अगुवाई में मुख्य अतिथि सी. एल. डब्लू के आई. पी.एम.श्री बीरेंदर कुमार ने अपने कर कमलों से विद्यालय के ध्वजारोहण के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया| तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गायन के साथ समस्त मुख्य अतिथियों का अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाते हुए फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया| इसके बाद मैस्कॉट प्रदर्शन से जंगली जीवों तथा वनों के संरक्षण को दर्शाया गया| मार्च पास्ट के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अनुशासन को प्रदर्शित किया, ड्रिल प्रदर्शन के साथ ही भारत के चारों दिशाओं की झांकी रंगारंग नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की|

तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिताओं में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया| खेल प्रतियोगिताओं में 400 मीटर की मिक्स रिले रेस, पिरामिड रेस,बस्टिंग द बैलून रेस,फ्लावर रेस,प्लांटिंग द ट्री रेस मैचिंग द कलर रेस, रैंबो रेस, ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार रेस, थ्री लेग्गेड रेस, मंकी रेस,चॉकलेट रेस,400 मीटर डेश रेस,इंटर हाउस 400 मीटर रिले रेस, वेजिटेबल रेस, फील द बॉटल रेस, फ्रॉग रेस,गोइंग टू पार्टी रेस, सेक रे, गारलैंड रेस, शटल रेस, कैरिंग द लॉर्ड रेस,वन लेग्गेड रेस,बैलेंसिंग द बॉल रेस तथा ऑब्सटेकल रेस प्रतियोगिताएँ हुई जिनमें विजेता रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया |अंत में राष्ट्रीय गान के साथ विद्यालय के वार्षिक खेल महोत्सव का शुभ समापन किया गया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *