ASANSOL

Asansol : स्कूली बच्चों का स्पोर्टस मीट आयोजित करेगा नगरनिगम

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उप मेयर वसीम उल हक अभिजित घटक एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी एमएमआईसी दिव्येंदु भगत उपस्थित थे । यहा यह फैसला लिया गया की आसनसोल नगर निगम की तरफ से अगले साल जनवरी में आसनसोल नगर निगम के सभी स्कूलों को मिलाकर एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा ।बैठक में यह फैसला लिया गया की आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी स्कूल है उन स्कूलों के 14 17 19 के आयु वर्ग में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता आसनसोल कुल्टी रानीगंज जमुरिया इलाकों में किया जाएगा आसनसोल बर्नपुर इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए 18 जनवरी को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

इसके बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि 18 जनवरी को आसनसोल के पोलो मैदान में आसनसोल उत्तर और दक्षिण के स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा इसमें छात्र और छात्राओं के लिए कुल 80 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आसनसोल नगर निगम की तरफ से इनाम भी दिया जाएगा वही बैठक में अपना वक्तव्य रखते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद आसनसोल क्षेत्र में बच्चों के खेल के प्रति रुझान को बढ़ाया जाए और प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया जा सके


Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!