ASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर मिडटाउन क्लब में ” विंटर कार्निवल” का रंगारंग कार्यक्रम

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: आज 25 दिसंबर बर्नपुर मिडटाउन क्लब में ” विंटर कार्निवल” का रंगारंग कार्यक्रम क्लब सदस्यो के लिए आयोजित किया गया। क्रिसमस त्योहार के उपलक्ष्य में मिड्टाउन क्लब को रंगबिरंगी प्रकाश से सजाया गया और क्लब के सदस्य पूरे परिवार संग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बच्चो ने मनमोहक नृत्य करके समा बांध दिया। संता क्लास की मौजूदगी में बच्चो और सदस्यो को कई प्रकार के भेंट भी दिया गया।


कार्यक्रम के संबंध में सचिव श्रीकांत शाह ने कहा कि सदस्यो के मनोरंजन के लिए निर्मित यह क्लब अपने सदस्यो और उनके परिवार जनों के मनोरंजन के लिए एक सुविधाजनक क्लब के रूप में परिवर्तित हुआ है, आने वाले कुछ समय में और भी ऐसे मनोरंजन के कार्यक्रम क्लब में आयोजित करने का प्रयास क्लब कमिटी का रहेगा।
क्लब कमिटी की तरफ से फूड सचिव गौरव रंजन, मानस नायक, अचिंत्य माझी समेत सैकड़ों की क्लब संख्या में सदस्य मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *