ASANSOL

Asansol शहर से बाहर कब जायेगा होलसेल मार्केट ?

थोक व्यापारियों ने फिर उठाई मांग

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से आज आसनसोल बाजार में स्थित उनके कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में किया गया इस मौके पर संगठन के ऑर्गेनाइजर मोहम्मद इलियास अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान कोषाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज सहित एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य लड्डू खान आसिफ शंभू तिवारी चंद्रिका प्रसाद युसूफ महबूब आलम और शादाब उपस्थित थे मोहम्मद इलियास ने कहा कि आसनसोल शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्रूट वेजिटेबल फिश सहित सभी जल्द खराब हो जाने वाले पदार्थों का मार्केट ऐसी जगह पर स्थानांतरित किया जाए जहां पर पर्याप्त जगह हो इसके साथ ही एक मार्केट को चलाने के लिए जिस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए उनकी भी मांग की गई

इनमें पुलिस स्टेशन ए टी एम टी स्टॉल सहित ऐसी कई सुविधाओं की मांग की गई जो कि एक मार्केट को चलाने के लिए जरूरी होते हैं इनका कहना है कि नगर निगम द्वारा काली पहाड़ी में जिस फ्रूट एंड वेजिटेबल होलसेल मार्केट को बनाने की बात की जा रही है वहां पर सिर्फ 40 दुकान ही लग सकती है जबकि बीते तकरीबन 100 सालों से आसनसोल बाजार में जो यह मार्केट चल रहा है उन सभी दुकानदारों को अगर स्थानांतरित करना हो तो कम से कम 400 दुकाने बनानी होंगी उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि वह उनकी मांगों को सहानुभूतिपूर्ण ढंग से देखें और उनको किसी ऐसे जगह पर स्थानांतरित किया जाए जहां पर 400 दुकानदार बिना किसी असुविधा के अपना व्यापार कर सकें

वही कोषाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज ने कहा की काली पहाड़ी में जिस मार्केट की बात कही जा रही है वह आसनसोल होलसेल व्यापारियों के लिए पर्याप्त नहीं है और उनको राज्य सरकार द्वारा रिसड़ा सिलीगुड़ी मालदा आदि क्षेत्रों के व्यापारियों को जिस तरह का मार्केट उपलब्ध कराया गया है वैसा ही मार्केट को उपलब्ध कराया जाए वही एग्जीक्यूटिव बॉडी मेंबर लड्डू खान ने बताया की इस बारे में उनका राज्य सरकार से अनुरोध है कि उनकी परेशानियों को समझा जाए और आसनसोल शहर को स्वच्छ और जाम मुक्त करने के लिए उनको किसी ऐसे जगह पर स्थानांतरित किया जाए जो कि रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर हो जिससे सामानों के आवागमन में भी सुविधा हो

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!