Asansol : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा। आसनसोल नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को अपकार गार्डेन में फ्लैट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाये गये कमरे को ध्वस्त कर दिया गया। नगरनिगम के इंजीनियिरिंग विभाग की टीम की देखरेख में सैनिटेशन विभाग के कर्मियों ने अवैध निर्माण को तोड़ डाला।













अवैध निर्माण को लेकर मिली शिकायत के बाद निगम ने मामले जांच कर आज इसे तोड़ डाला। हाल के वर्षों में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। जिसमें नगरनिगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करनेवालों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि यह अवैध निर्माण करनेवालों के लिए मेयर बिधान उपाध्याय का कड़ा संदेश है। इसी तरह से और भी अवैध निर्माण करनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह ने भी इस कार्रवाई की सराहना की। कहा कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण हो उस पर कार्रवाई की जाये।
- Durgapur Rape Case : सनसनीखेज मोड़, दो आरोपियों का मजिस्ट्रेट के सामने गोपनीय बयान दर्ज
- Asansol : अराजक तत्वों ने दुकान में लगाई आग
- Asansol : TMC का मिलन उत्सव, 500 साड़ी वितरण
- কালিপুজোয় বোলপুরের আদিবাসী গ্রামে সোদপুরের বন্দোপাধ্যায় দম্পতি, হলো খাওয়াদাওয়া, সঙ্গে উপহার ও নেলপলিশ পরার প্রতিযোগিতা
- Asansol – Burnpur Kalipuja Pandal श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे





