Asansol : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा। आसनसोल नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को अपकार गार्डेन में फ्लैट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाये गये कमरे को ध्वस्त कर दिया गया। नगरनिगम के इंजीनियिरिंग विभाग की टीम की देखरेख में सैनिटेशन विभाग के कर्मियों ने अवैध निर्माण को तोड़ डाला।














अवैध निर्माण को लेकर मिली शिकायत के बाद निगम ने मामले जांच कर आज इसे तोड़ डाला। हाल के वर्षों में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। जिसमें नगरनिगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करनेवालों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि यह अवैध निर्माण करनेवालों के लिए मेयर बिधान उपाध्याय का कड़ा संदेश है। इसी तरह से और भी अवैध निर्माण करनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह ने भी इस कार्रवाई की सराहना की। कहा कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण हो उस पर कार्रवाई की जाये।
- ED: 54 FIR और 650 करोड़ का ‘गुंडा टैक्स’17.57 करोड़ नकद राशि, बैंक बैलेंस और कीमती सामान जब्त
- নির্বাচনকে সামনে রেখে বিজেপির ” ভরসার শপথ সংকল্প পত্র ” আসানসোল সাংগঠনিক জেলা নেতৃত্বর সাংবাদিক সম্মেলন
- Asansol में ममता बनर्जी की हुंकार: हिम्मत है तो आमने-सामने मुकाबला करे
- আসানসোলে হুঙ্কার মমতার: “বিজেপিকে উৎখাত করে তবেই দিল্লিতে যাবো”
- আসানসোল উত্তর ও দক্ষিণ বিধানসভা, দুই প্রার্থীর সমর্থনে সভা মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের

