ASANSOL

आसनसोल डीआरएम कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऑन डेट पेमेंट कार्यक्रम


बंगाल मिरर, आसनसोल 02 जनवरी 2023: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल स्थित न्यू कांफ्रेंस रूम में आज (02.01.2023) ऑन-डेट पेमेंट समारोह आयोजित किया गया। श्री एम.के.मीना / अपर मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने कुल 67 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों/मृत रेलवे कर्मचारियों की विधवाओं के बीच (जिनमें से 48 सामान्य सेवानिवृत्त थे) निपटान बकाया राशि, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड सौंपे।

दिसंबर 2022 के महीने में आयोजित इस समारोह में आसनसोल मंडल के सेवानिवृत्त व्यक्तियों के बीच टर्मिनल लाभ के रूप में कुल 25,81,50,196/- रुपये का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती बबल यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल, मंडल रेलवे अस्पताल/आसनसोल के डॉ. एम. स्वप्नम/एडीएमओ और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!