Asansol नगरनिगम ने काटा अवैध पानी कनेक्शन मचा हड़कंप
बंगाल मिरर, बराकर : ( Asansol Barakar News Today In hindi ) आसनसोल नगर निगम के बराकर वार्ड 67 में नगरनिगम ने अवैध पानी कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरनिगम टीम ने दर्जन भर अवैध कनेक्शन काटा। बताया जाता है कि यहां अवैध कनेक्शन की संख्या सैंकड़ों में हैं। इसके पहल भी नगरनिगम द्वारा अभियान चलाया गया था। तब स्थानीय नाला पाडा के लोगो ने रुपये लेकर नल लगाने का आरोप लगाया था । बिना किसी कागजात के नगदी प्रति नल के एवज में साढ़े सात हजार रुपया लिए गये थे। ।



फिर से नगरनिगम को अवैध कनेक्शन की जानकारी होने पर बुधवार को ब नगर निगम की टीम ने उक्त नलों के कागजात मांगने आयी तो पता चला । इनके पास कोई भी कागजात नही है। जहा निगम कर्मियों ने सभी कनेक्शन को अवैध बताते हुए काट दिया। मामले को लेकर लोगो मे भारी रोष देखा जा रहा है।
जिन लोगो का पानी कनेक्शन निशुल्क होना चाहिये था। ऐसे लोगो से अवैध तरीके से रुपया वसूली कर बिना कागजात के नालों के कनेक्शन दिया गया। कई लोग से पानी के कनेक्शन के नाम पर सात हजार रुपया लेकर कनेक्शन करवाया। जिसमे 3000 रुपया खुद 1600 मिस्त्री, ओर 2620 कनेक्शन चार्ज के नाम पर कुल आठ दस लोगो से लिया गया था।
- TMC द्वारा छठ के मौके पर साड़ी वितरण, दो मंत्रियों की उपस्थिति
- আদিবাসী মহিলাকে ধর্ষণের অভিযোগ, পাকড়াও যুবক, অভিযুক্তকে গণধোলাই
- WBP IPS अधिकारियों के तबादले संदीप कर्रा को SP, कूच बिहार, ADPC में लौटे एस एस कुलदीप
- Bengal Mirror Shyama Samman 2025 : सर्वश्रेष्ठ कालीपूजा आयोजकों को पुरस्कार
- Asansol : 350 करोड़ का फर्जीवाड़ा Suvendu ने की ED, जांच गिरफ्तारी की मांग