ASANSOL

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रादेशिक अध्यक्ष बने जगदीश केडिया एक नयी मिसाल कायम करेंगे : कृष्णा प्रसाद

बंगाल मिरर, आसनसोल : आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के चुनाव में जगदीश प्रसाद केडिया के  अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद से शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया है। जगदीश प्रसाद केडिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से शिल्पांचल के लोगों में खुशी  है। विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा जगदीश प्रसाद केडिया के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह विश्वास  जताया जा रहा है कि पूर्व में जिस तरह से जगदीश प्रसाद केडिया ने अपनी सभी भूमिकाओं को सफलतापूर्वक निभाया है। उसी प्रकार से प्रादेशिक अध्यक्ष बनने पर वह सुशोभित करेंगे। इस जिम्मेदारी को भी अत्यंत कुशलता के साथ निभाएंगे। यह कहना है शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद का।

उन्होंने जगदीश प्रसाद केडिया को बधाई  देते हुए कहा कि उन्हें अपने अभिभावक के रूप में उन्हें मानते है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में यह भरोसा जताया कि जिस तरह से जगदीश प्रसाद केडिया ने हमेशा विभिन्न पदों को न सिर्फ अलंकृत किया है। बल्कि उन पदों की गरिमा को बढ़ाया है। विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज की सेवा की है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या समाज के आध्यात्मिक विकास के क्षेत्र में हो। यहां भी जगदीश प्रसाद केडिया एक नया उदाहरण पेश करेंगे।

आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के अध्यक्ष रहते हुए वह इस संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जगदीश प्रसाद केडिया के जीवन और उनके कार्यों पर अगर एक नजर डाली जाए तो देखा जा सकता है कि जब भी उनको कोई नया दायित्व दिया गया है। उन्होंने उसे पूरी निष्ठा लगन के साथ निभाया है और वह जिस संस्था से भी जुड़े हैं। उस संस्था का कायाकल्प कर दिया है। यही वजह है कि उनको पूरा भरोसा है कि अध्यक्ष पद पर भी जगदीश प्रसाद केडिया सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लेंगे और उनके इस नए पदभार ग्रहण करने से समाज का भी अवश्य भला होगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!