Asansol नगर निगम के कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi Today ) आज आसनसोल नगर निगम के कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। नगरनिग में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीन का उद्घाटन मेयर बिधान उपाध्याय ने किया। आसनसोल नगर निगम ने कैंटीन संचालन का जिम्मा एनयूएलएम विभाग की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को दिया है। इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वसीम उलहक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा, सुब्रत अधिकारी, ओएसबीरेन्द्रनाथ अधिकारी, पार्षद शिवानंद बाउरी, श्रावणी मंडल आदि मौजूद थे।




मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि बहुत दिनों से इस तरह के कैंटीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी क्योंकि आसनसोल नगर निगम में जो भी कर्मचारी काम करते हैं उनको दोपहर का खाना खाने को लेकर काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था या तो उनको घर से खाना लाना पड़ता था या उनको कहीं बाहर जाकर खाना पड़ता था यहीं पर खुल जाने से उनको घर जैसा खाना वह भी बेहद किफायती मूल्य पर मिलेगा उन्होंने कहा कि स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं द्वारा इस कैंटीन को खोला गया है उन्होंने इस कैंटीन को सफल बनाने में सभी सहयोग करने का अनुरोध किया
इस कैंटीन को चलाने का प्रभार पाने वाली मिली तिवारी ने बताया कि स्वनिर्भर गोष्ठी कि 5 महिलाओं को इस कैंटीन को चलाने का भार मिला है उन्होंने कहा कि इस कैंटीन में किफायती मूल्य पर उत्कृष्ट गुणवत्ता संपन्ना भोजन मिलेगा जो कि आसनसोल बाजार में कहीं और शायद ही मिले उन्होंने इसके लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर चेयरमैन और एनयूएलएम विभाग की एमएमआईसी को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इस कैंटीन के खुल जाने से आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों सहित सभी लोगों को काफी सुविधा होगी
AMC CANTEEN MENU

- পশ্চিম বর্ধমান জেলা তৃণমূল প্রাথমিক শিক্ষক সমিতির পূর্ণাঙ্গ কমিটি ঘোষণা
- মাত্র ১২ ঘন্টার মধ্যে চুরি যাওয়া বাইক সহ গ্রেপ্তার
- ইসিএলের ডাম্পার থেকে উধাও কয়লা, মিললো পাথর, তদন্তে পুলিশ
- আড়াই কোটি খরচে হবে হাইড্রেন, বর্ষায় আর ডুববে না গ্রাম
- Asansol : 2026 की तैयारी, अनुशासन पर जोर, अनुपस्थित पार्षद को शोकाज का निर्देश