Asansol बोरो चेयरमैन की घोषणा जल्द, यह रेस में
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम में बोरो चेयरमैन नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज हो गई है। संभावना है कि जल्द ही बोरो चेयरमैनों को दायित्व दिया जा सकता है। यह खबर मिलते ही एक बार फिर पार्षद सक्रिय हो गये हैं, बोरो चेयरमैन की कुर्सी पाने के लिए पार्षद नेताओं के दर पर चक्कर काट रहे हैं।














शासक दल सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बोरो चेयरमैनों की घोषणा जल्द हो सकती है। संभावितों की सूची में बोरो एक जामुड़िया से शेख शानदार और अब्दुल हाउस, बोरो दो में रूपेश यादव और आलोक बोस, बोरो तीन में उत्पल सिन्हा और श्याम सोरेन, बोरो 4 में राजेश तिवारी, शिखा घटक, जीतू सिंह 5 में श्रावणी मंडल, सीके रेशमा, बबीता दास, छह में मीना हांसदा और हसरतुल्लाह तथा डा. देवाशीष सरकार ,7 में शिवानंद बाउरी, अशोक रूद्र, अक्षय घोष, आठ में जाकिर हुसैन और संजय नोनिया, नौ में अंजन मंडल और चैतन्य माजी, 10 में अशोक पासवान और सलीम अख्तर रेस में आगे बताए जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बोरो चेयरमैन का सेहरा किसके सिर बंधता है।
- अंडाल में ‘इफ्तार पार्टी’ का आयोजन,गंगा-जमुनी तहजीब की खुशबू
- Asansol से कोलकाता रवाना हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता
- श्याम सेल फैक्ट्री हादसा, ठेका मजदूर की मौत – 13 लाख रुपये मुआवज़े पर सहमति
- কারখানায় দুর্ঘটনা, চুক্তিভিত্তিক শ্রমিকের মৃত্যু, ১৩ লক্ষ টাকা ক্ষতিপূরণ
- দুর্গাপুরে ট্রাকের পেছনে চারচাকা গাড়ির ধাক্কা, মৃত চালক

