ASANSOL

Asansol डीआरएम कार्यालय के सामने शॉपिंग मॉल का भूमि पूजन

डीआरएम कार्यालय के सामने की सड़क होगी फोरलेन, करोड़ों का होगा निवेश

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol डीआरएम कार्यालय के सामने शॉपिंग मॉल का भूमि पूजन। रेलवे द्वारा खाली पड़े जमीनों के व्यवसायिक उपयोग के लिए विभिन्न संस्थाओं को लीज पर दिया गया है आसनसोल स्टेशन के पास एक मॉल बनकर तैयार है और अब डीआरएम कार्यालय के सामने भी एक और शॉपिंग मॉल बनने जा रहा है कल इसका भूमि पूजन किया गया।

राजवीर इको केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा है कंपनी के निदेशक अंकित संथालिया और विमल अग्रवाल भूमि पूजन में शामिल हुए इस मौके पर अशोक संथालिया अंकुर संथालिया अनिल जालान मुनींद्र कुंद्रा आदि मौजूद थे।

कंपनी की ओर से बताया गया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस या शॉपिंग कंपलेक्स होगा यहां विभिन्न बड़े ब्रांच के दुकान बच्चों के लिए प्ले जोन आधुनिक रेस्टोरेंट मल्टीलेवल कार पार्किंग 2 और चार पहिया के लिए पार्किंग 4 स्टार होटल जो अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कमरों से युक्त होगा वही रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरएम कार्यालय के सामने वाली सड़क का शीघ्र ही चौड़ीकरण किया जाएगा यह सड़क फोरलेन की होगी ताकि इस रास्ते से आवागमन करने वालों को किसी तरह की परेशानी ना हो

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *