ASANSOL

Asansol : दो माह बाद जेल से रिहा हुये भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान

शिवचर्चा के बाद हुए भगदड़ के मामले में हुए गिरफ्तार, महाशिवरात्रि पर हुए रिहा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ कांड में गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता और डेकोरेटर व्यवसायी दो महीने बाद र हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद शनिवार को आसनसोल जेल से रिहा हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। आसनसोल जेल के बाहर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, राम अधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। जेल से रिहा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहनाया तथा नारेबाजी की। भाजपा पार्षद चैताली तिवारी कहा कि हमारे लड़के महाशिवरात्रि के पावन दिन पर आसनसोल विशेष जेल से बाहर आए हैं। इन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर को आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत आर के डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में तीन लोगों की मौत के मामले को लेकर गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार किए गए थे। आरोपितों की अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में मामला दायर किया गया था। हाईकोर्ट से भाजपा कार्यकर्ता सौरव कुशवाहा, संजय यादव, बिनय तिवारी, रामबाबू सिंह उर्फ बंटी सिंह और पिंटू शर्मा उर्फ चिंटू तथा डेकोरेटर बिशु रजक को सशर्त जमानत दी गई।

सभी को 10- 10,000/- रुपये के मुचलके पर इस शर्त के साथ हाईकोर्ट ने जमानत दी है कि मामले की सुनवाई जब पश्चिम बर्द्धमान जिला कोर्ट में होगी वह लोग सीजेएम के सामने पेश होंगे। अगले आदेश तक सुनवाई की हर तारीख पर ट्रायल कोर्ट और गवाहों को डराना-धमकाना या किसी भी तरह से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा। यदि याचिकाकर्ता बिना किसी न्यायोचित कारण के विचारण न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने में विफल रहते हैं, तो पश्चिम बर्द्धमान जिला न्यायालय इस न्यायालय को आगे संदर्भ दिए बिना कानून के अनुसार उनकी जमानत रद्द करने के लिए स्वतंत्र होगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!