दीदी का सुरक्षा कवच अभियान जल्द, मंत्री ने की बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : रविवार को आसनसोल के राहा लेन मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस की एक संगठनिक बैठक की गई। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, टीएमसी जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, , अल्पसंख्यक सेल के सैयद मोहम्मद अफरोज, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी सहित आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद सहित विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे।














मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि बहुत जल्द पश्चिम बर्दवान जिला में दीदीर सुरक्षा कवच अभियान की शुरुआत होने जा रही है। संभवत आगामी सप्ताह से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी की रूपरेखा बनाने के लिए रविवार इस बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में जिन मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे। वह रिपोर्ट कोलकाता भेजी जाएगी और उसके बाद कहां पर दीदी सुरक्षा कवच अभियान चलाया जाएगा। इसकी तारीख तय होंगी।
- দুর্গাপুর মহকুমা হাসপাতালে চালু ” মা ক্যান্টিন”
- বিজেপির ” পরিবর্তন যাত্রা “কে কটাক্ষ তৃণমূলের রাজ্য সম্পাদকের, আরো বেশি আসন নিয়ে দলই আবার ক্ষমতায়, দাবি
- बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ फ्लॉप, जनता TMC के साथ : दासू
- গাড়ির শোরুমে আগুন, দমকলের তৎপরতায় নিয়ন্ত্রণে
- निरंकारी मिशन में दिखा सादगी और आत्मीयता का अनुपम उदाहरण, 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे





