Durgapur Steel Plant ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : स्टील आथरिटी आफ इंडिया के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। डीएसपी अधिकारियों ने मंगलवार को दुर्गापुर के वार्ड नंबर एक के धुबीघाट इलाके में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान 12 पक्के मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। डीएसपी के इस अभियान से हड़कंप मच गया। लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। हालांकि सभी घरों को तोड़ा नहीं जा सका। प्रबंधन की ओर से फिर अभियान चलाने की बात कही जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ और दुर्गापुर थाने की पुलिस तैनात थी।




शहर के एक नंबर वार्ड के धोबीघाट क्षेत्र में डीएसपी की जमीन पर लंबे समय से धीरे-धीरे बस्ती विकसित हो गई है, जहां कई पक्का घर तैयार हो गया है। कुछ लोग डीएसपी की जमीन को अवैध तरीके से बेंचने में भी शामिल है। उन जमीनों को लाखों रुपए में खरीदकर लोग संकट में हैं। कई लोग निर्माण कर रहे है, कुछ का घर निर्माण पूरा हो चुका है। जिसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को डीएसपी अधिकारियों ने अभियान चलाया। अवैध तरीके से रह रहे रोबिन विश्वास, अर्पिता ने कहा कि बड़ी मुश्किल से हमलोहों ने घर बनाया है। हमारी मांग है कि डीएसपी इस जमीन को लीज पर दें। बाध्य होकर हमलोगों को विरोध करना पड़ा।
डीएसपी के जनसंपर्क अधिकारी वेदबंधु राय ने कहा कि डीएसपी की जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से मकान बना रहे हैं। वे अपनी आने वाली पीढ़ियों को मुसीबत में डाल रहे हैं। क्योंकि डीएसपी धीरे-धीरे सभी अवैध मकानों व दुकानों को खाली कराएंगे। आत्महत्या की धमकी देकर सरकारी काम रोकने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और उस क्षेत्र में सभी अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। यह अभियान जारी रहेगा। कोई सरकारी जमीन बिक्री करता है तो सतर्क रहना चाहिए।
- आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के नए सचिव विवेकानंद कुमार बने
- আসানসোলের নুনিয়া নদীতে তলিয়ে গেলেন এক ব্যক্তি, খোঁজে রেসকিউ টিমের তল্লাশি
- আসানসোল পুরনিগমে স্যার আশুতোষ মুখোপাধ্যায়ের জন্মবার্ষিকী পালন
- আসানসোলে ডিওয়াইএফআইয়ের উদ্যোগে রক্তদান, চক্ষু ও স্বাস্থ্য পরীক্ষা শিবির
- इंटक यूथ का कपल रक्तदान शिविर, मंत्री ने किया उद्घाटन