Chaitali Tiwari से आज फिर पूछताछ के लिए जायेगी पुलिस
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर ) आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की एक टीम शुक्रवार को आसनसोल में कंबल बांटने के दौरान भगदड़ में तीन की मौत मामले में भाजपा पार्षद चैताली तिवारी के घर पर पूछताछ के लिए गई थी। लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण पुलिस वापस लौट आई। लेकिन पुलिस ने एक और नोटिस दिया। जिसमें चैताली तिवारी को आज फिर से पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा गया है । नोटिस में लिखा है कि शनिवार को शाम चार बजे पूछताछ के लिए उपस्थित रहे। आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने इसके पहले भी आसनसोल में जीटी रोड के गोधुली चौराहे के पास घनश्याम अपार्टमेंट में पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। उस दौरान आवास पर ताला लगा होने के कारण पुलिस ने दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस के अनुसार पुलिस शुक्रवार को पूछताछ के लिए पहुंची। लेकिन वहां कोई न होने के कारण नोटिस चस्पा कर कुछ देर इंतजार कर पुलिस वापस लौट आई।




गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आसनसोल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में तीन लोगों की मौत के मामले में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी भाजपा पार्षद चैताली तिवारी समेत चार आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। गुरुवार को जस्टिस देबांशु बसाक और मो. शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस घटना में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें से छह को हाल ही में उच्च न्यायालय ने 62 दिन जेल में बिताने के बाद सशर्त जमानत दी थी। गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2022 को आसनसोल उत्तर थाना के रामकृष्ण डंगाल में शिवचर्चा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी उपस्थित थे। सुवेंदु अधिकारी ने कुछ कंबल बांटे और समारोह से निकल गए। इसके बाद कंबल लेने के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई थी।
- Asansol में अवैध बालू कारोबार पुलिस का बड़ा एक्शन
- “अल्फ्रेड पार्क की अंतिम पुकार – आज़ाद अमर रहें “
- সেল আইএসপিতে আধুনিকীকরণে স্থানীয়দের কর্মসংস্থানের দাবি, শ্রম কমিশনারকে স্মারকলিপি আদিবাসী সংগঠনের
- আসানসোল পুরনিগম চালিত গৃহহীনদের হোমের আবাসিকদের দুধ খাওয়ানোর ভাবনা, অতিরিক্ত অর্থের খোঁজে সহৃদয় ব্যক্তিদেরকে আহ্বান
- দুর্গাপুরে ন্যাশানাল ইনস্টিটিউট অফ টেকনোলজিতে দুর্ঘটনায় ঠিকা শ্রমিকের মৃত্যু , ক্ষতিপূরণ ও চাকরির দাবিতে বিক্ষোভ, উত্তেজনা