Asansol की संघमित्रा और इंद्राणी ने मलेशिया में सांस्कृतिक उत्सव में किया शानदार प्रदर्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल : हाल ही में भारत संस्कृति उत्सव 2023 मलेशिया के कुआललमपुर में आयोजित किया गया था। यह 32 वां ग्लोबल फेस्टिवल और भारतीय कला और संस्कृति की प्रतियोगिता थी। इसका आयोजन भारतीय कला एवं संगीत सोसाइटी द्वारा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और भारतीय उच्चायोग, मलयेशिया-कुआललमपुर के सहयोग से 4 फरवरी 2023 को संतानंद स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसमें आसनसोल की इंद्राणी भट्टाचार्या और संघमित्रा सरकार ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता। दोनों मां एवं पुत्री है। इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों जैसे असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि से आए प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।














इस सांस्कृतिक उत्सव और प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया में प्रदर्शित करना है है। हिंदुस्तान कला और संगीत समाज के सचिव पंडित प्रसेनजीत पोद्दार के निरंतर सतत प्रयास से यह संभव हो रहा हैै। इस प्रतियोगिता में संघमित्रा सरकार ने ओडिसी नृत्य में द्वितीय स्थान तथा टैगोर नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी मां इंद्राणी भट्टाचार्जी ने रवींद्र संगीत में पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता का सबसे कारक उनकी गुरु अमृता दास है, जो बर्दवान के इंद्रकानन में एक नृत्य संस्थान-नृत्यबासा प्रेरणा चलाती हैं। गुरु अमृता दास और उनकी संस्था भारतीय संस्कृति और विरासत की वाहक है, जिसका अथक प्रयास सांस्कृतिक समृद्धि की याद दिलाता है।
- প্রধানমন্ত্রীর বিগ্রেডে জনসভার দিনেই পশ্চিম বর্ধমানে পদ্ম শিবিরে ভাঙন , তৃণমূলে যোগ বিজেপি নেতার
- কোটি টাকা লুটকাণ্ডে বড়সড় সাফল্য পুলিশের , ২ বছরের মাথায় গ্রেফতার সালানপুরের পৃথ্বীরাজ
- Asansol : एलपीजी वितरकों के ठिकानों पर पुलिस और प्रशासन का जांच अभियान
- আসানসোলের একাধিক এলপিজি ডিস্ট্রিবিউটরে হানা পুলিশ ও প্রশাসনের আধিকারিকদের
- अंडाल में ‘इफ्तार पार्टी’ का आयोजन,गंगा-जमुनी तहजीब की खुशबू

