Asansol – Durgapur के स्कूलों से 21 ग्रुप सी कर्मियों की गई नौकरी
भ्रष्टाचार से नौकरी पानेवाले 842 ग्रुप सी कर्मियों को हाईकोर्ट के निर्देश पर किया गया है बर्खास्त
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Live Today In Hindi ) पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमीशन के माध्यम से ग्रुप सी कर्मियों के नियुक्ति में भ्रष्टाचार ( SSC Recruitment Scam ) के मामले में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ( Justice Abhijit Gangopadhyay ) ने जांच के बाद 842 कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन द्वारा 842 ग्रुप सी कर्मियों की सूची जारी कर दी गई है। आयोग ने 785 कर्मियों की एक तथा 57 कर्मियों की दूसरी सूची जारी की है। आयोग ने कोर्ट को बताया था कि 785 कर्मियों आयोग द्वारा जारी अनुशंसा पत्र निरस्त कर दिया गया है तथा 57 कर्मियों को आयोग ने अनुशंसा पत्र जारी नहीं किया गया था। जिन 785 कर्मियों के अनुशंसा पत्र निरस्त किए गए हैं। इसमें से पश्चिम बर्द्धमान जिले के विभिन्न स्कूलों को करीब 21 ग्रुप सी कर्मचारी भी शामिल हैं।











हाईकोर्ट के निर्देश पर आयोग द्वारा सूची जारी किए जाने बाद से खलबली मच गई है। सूची के अनुसार पश्चिम बर्द्धमान जिले के कुल्टी हिन्दी बालिका विद्यालय के दो कर्मियों की नौकरी गई है। वहीं आसनसोल में उमारानी गोराई महिला कल्याण हाई स्कूल, पचगछिया मनोहरबहार हाई स्कूल, दोमाहनी केलेजोड़ा हाई स्कूल, बारी विद्यालय हाई स्कूल, कन्यापुर हाई स्कूल, कपिष्ठा हाई स्कूल, श्रीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, ढाकेश्वरी हाई स्कूल, कल्ला हरिपद हाई स्कूल तथा कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल के एक-एक कर्मी की नौकरी चली गई है। वहीं दुर्गापुर इलाके में दुर्गापुर गर्ल्स हाई स्कूल, दुर्गापुर हाई स्कूल, दुर्गापुर प्रोजेक्ट टाउनशिप ब्वायज हाई स्कूल, खांद्रा हाई स्कूल, बुदबुद चट्टी हिन्दी हाई स्कूल, गौरबाजार रामपद हाई स्कूल, दुर्गापुर पल्लीमंगल विद्यालय, गोपालमाठ हाई स्कूल, बहुला एसएस स्कूल के एक-एक ग्रुप सी कर्मी की नौकरी गई है।
क्या असली गुनहगारों पर होगी कार्रवाई?
यह सूची सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि क्या असली गुनहगारों पर कार्रवाई होगी। यह लोग तो शिकार हुए हैं। आखिरकार इनलोगों ने किसके माध्यम से नौकरी पाई थी। कौन से लोग इस गिरोह में शामिल है, यह असलियत सबके सामने आना चाहिए।
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে
- Lala को Supreme झटका ! चुनाव से पहले कईयों की बढ़ सकती है मुश्किलें
- পঞ্চমুন্ডির আসনে বসে পূজো হয় ৭০০ বছরের দলদলি কালীর
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি


