चैती छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 9144200280 हेल्पलाइन नंबर जारी किया
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) चैती छठ पर्व को लेकर कल्ला स्थित प्रभु छठ घाट में इस वर्ष समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ( Krishna Prasad ) द्वारा ली क्लब ( Lee Club ) के माध्यम से विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। चैती छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 9144200280 हेल्पलाइन नंबर जारी किया। उन्होंने अपील किया कि इस बार भी आसनसोल के समस्त छठव्रती कल्ला प्रभु छठ घाट पर आये। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किये जायेंगे।














उन्होंने कहा कि यह महीना काफी पवित्र है। चैत्र नवरात्रि चल रहा है, चैती छठ होगा वहीं पवित्र रमजान भी शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द ही सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। आसनसोल में जल्द ही एक आयोजन होगा, इसमें देश भर में 40 से 50 हजार लोग शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षक विजय प्रकाश, राजीव कुशवाहा आदि मौजूद थे।
- সাউন্ড বক্স ভাড়া না দেওয়ায় পিটিয়ে খুনের অভিযোগ, কুলটিতে ব্যবসায়ীর মৃত্যু, দোষীদের গ্রেফতারের দাবিতে থানা ঘেরাও
- साउंड बॉक्स को लेकर विवाद, पीट-पीटकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन
- এসআইআরের প্রতিবাদে কুলটিতে তৃণমূল কংগ্রেসের বাইক র্যালি
- দুর্গাপুরে পুলিশের উদ্যোগে সচেতনতামূলক র্যালি
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी

