महावीर स्थान में बासंती (चैती ) दुर्गापूजा का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है इस बारे में जानकारी देते हुए महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि बीते 18 वर्षों से यहां सार्वजनिक रूप से रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज पंचमी है कल षष्ठी पूजा होगा उसके बाद 30 तारीख को रामनवमी मनाई जाएगी और 31 को विसर्जन होगा.














उन्होंने कहा कि इस मौके पर यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा उन्होंने सभी आसनसोल वासियों से इन धार्मिक अनुष्ठानों में योगदान करने का आव्हान किया उन्होंने बताया की अष्टमी को यहां पूजा होगी नवमी को खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि नवमी के दिन कुमारी पूजा का आयोजन किया जाएगा एक कुंवारी कन्या की पूजा होगी और 9 अन्य कुमारी कन्याओं और एक बच्चे को यहां विभिन्न उपहार प्रदान किए जाएंगे
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

