Durgapur : परित्यक्त कुआं में नर कंकाल मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर – फरीदपुर ब्लॉक के लाउदोहा ग्राम पंचायत के कुलबुनी-महेशपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक परित्यक्त कुआं से एक नर कंकाल बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कंकाल आबादीवाले इलाके से काफी दूर कुआं से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।














स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कंकाल को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कंकाल को कुआं से बरामद किया गया। सर पर बाल देखकर स्थानीय लोगों का मानना है कि कंकाल किसी वयस्क महिला का है। लाउदोहा थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुआं से नरकंकाल बरामद होने से इलाके में हड़कंपमच गया। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

