ASANSOL

Asansol में ED छापेमारी से हड़कंप

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol में ED छापेमारी से हड़कंप। झारखंड से संबंधित एक मामले को लेकर सुबह से आसनसोल में एडी की छापेमारी चल रही है इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है आसनसोल के ऊषाग्राम इलाके में एक फ्लैट के बाहर झारखंड नंबर का एक वाहन खड़ा है जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है कहा जा रहा है कि वह वाहन ईडी के अधिकारियों का है जो सुबह से ही यहां छानबीन कर रहे हैं।

मानी लांड्रिंग का मामला बोले चले गए ईडी

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी के रडार पर आए हैं। उनसे संबंधित मामले को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी चल रही है ईडी के टीम सुबह से ही झारखंड बिहार और बंगाल में छापेमारी कर रही है। इसमें मुख्य रूप से जमीन दलालों के यहां छापेमारी की जा रही है छापेमारी ऊषाग्राम टीपी रोड के उद्यान चल अपार्टमेंट निवासी प्रदीप बागची के घर में की गई है।

रांची के पूर्व डीसी और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के निदेशक आईएएस अधिकारी छवि रंजन के कई आवासों और ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई की गई। बता दें कि देशभर के कुल 22 ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। इसमें आईएएस छवि रंजन सहित कुछ सीओ और जमीन कारोबारियों के ऊपर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जा रही है. ईडी की टीम जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 6.30 बजे पहुंची.

ईडी की टीम पहुंची तो फ्लैट बंद था

बताया जा रहा है कि जब कदमा स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम पहुंची तब फ्लैट में कोई नहीं था और फ्लैट बंद था।इसके बाद ईडी की टीम ने आदित्यपुर स्थित उनके रिश्तेदार को यहां बुलाकर फ्लैट को खुलवाया. बता दें कि रिश्तेदार फ्लैट का केयरटेकर भी है. उनका आवास कदमा जीपी स्लोप स्थित फ्लैट फर्स्ट फ्लोर में 1ए है. साथ ही बताया जा रहा है कि रवि रंजन के मास्टर बेडरूम के फ्लैट के अंदर स्पेशल सेफ्टी (तीन अलग-अलग दरवाजा) का इंतजाम है।

जमशेदपुर के संत मैरी हिंदी स्कूल से पढ़े आईएएस अधिकारी पर ईडी की दबिश, झारखंड का एक और अफसर पर करप्ट होने का दावा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन पर शिकंजा कसा है. जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ईडी अधिकारियों ने छवि रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा है.

बता दें कि छवि रंजन रांची के उपायुक्त रह चुके हैं. एजेंसी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पश्चिम बंगाल में दो, जबकि बिहार में एक ठिकाने पर छानबीन कर रही है. रांची और जमशेदपुर में स्थित ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है.

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के बाद अब झारखंड के एक और आईएएस अधिकारी के घर पर छापेमारी की खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों और जमीन दलालों के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने गुरुवार तड़के यह कार्रवाई की है. गौरतलब है कि आईएएस छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर तैनात हैं.

गौरतलब है कि आईएएस छवि रंजन सहित इन अंचलाधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन कर जमीन की खरीद- बिक्री की मंजूरी देने का आरोप है. विपक्षी दल भी लगातार छवि रंजन पर निशाना साधते रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि खबर आ रही है कि रांची में हुए 10 हजार करोड़ रुपए के ज़मीन घोटाले के मुख्य किरदार हैं.

मरांडी ने आगे लिखा कि ये वही आफसर है, जिसने कोडरमा में डीसी रहते कीमती सरकारी सागवान के पेड़ों की चोरी की थी. इस मामले में चार्जशीटेड यह अफ़सर हाईकोर्ट से जमानत पर है.

पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को राजधानी रांची में डीसी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिये ऐसे ही अफसर की जरूरत थी “प्रेम” की कृपा बरसी और छवि रांची में ‘लूटपाट के लिये ही लाये गये इन सबों ने देश और मातृभूमि की रक्षा करने वाली सेना तक की जमीन को बेच खाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मरांडी ने आगे लिखा कि इनकी करतूतों और इनके खिलाफ़ उच्चाधिकारियों की जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट को दबाये बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई बार पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया लेकिन वो चुप्पी साधे रहे. इधर जमशेदपुर में भी कदमा थाना अंतर्गत मिलकित होटल के बगल में स्थित लोंगिया एंक्लेव स्थित छवि रंजन के आवास पर गुरुवार सुबह से ही ईडी सर्च कर रही है. हालांकि छवि रंजन के घर पर किसी के नहीं रहने के कारण ईडी के अधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे बाद में पता चला कि आदित्यपुर के किसी मोनू नाम के शख्स के जिम में मकान है बताया जा रहा है कि पहली पत्नी से डेढ़ माह पूर्व तलाक लेने के बाद से छवि रंजन के पिता यहां नहीं रहते हैं जबकि मां छवि रंजन के साथ में ही रहती है वही ईडी के अधिकारियों ने केयरटेकर के आने के बाद मकान खुलवा कर तलाशी शुरू कर दी है फिलहाल ईडी की सर्वे जारी है. बताया जा रहा है कि केयरटेकर आदित्यपुर में रहता है. विदित हो कि छवि रंजन पूर्व में सरायकेला के उपायुक्त भी रह चुके हैं. और जमशेदपुर एवं आदित्यपुर से उनका पुराना रिश्ता है. रवि रंजन की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जमशेदपुर में ही हुई है। वे बिष्टुपुर एन रोड स्थित संत मेरीस हिंदी उच्च विद्यालय के छात्र रह चुके हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!