TMC जिला कमेटी घोषित, पदाधिकारियों की सूची कब होगी जारी ?
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। लेकिन घोषणा के 3 दिन बीतने के बाद भी आधिकारिक तौर पर पदाधिकारियों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। इसका इंतजार टीएमसी के नेताओं को भी है। माना जा रहा है कि टीएमसी की अंदरूनी कलह के कारण सूची को रोककर रखा गया है। वहीं आरोप यह भी है कि जिला कमेटी में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा किये जाने से वह नाराज चल रहे हैं। वहीं विशेष गुट के नेताओं को ही कमेटी में जगह दी गई है। इस कारण नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सूची को संशोधित कर जारी करने के पक्ष में है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बर्द्धमान जिला अध्यक्ष का पद काफी समय से खाली था। शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को अध्यक्ष घोषित किया गया है। उनकी घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। लेकिन उनकी सूची नहीं दी गई।














इसके बाद से जिनके नामों की घोषणा की गई, वह नेता जश्न मना रहे हैं। लेकिन वह भी निश्चित नहीं हैं। आसनसोल से आसनसोल-दुर्गापुर विकास परिषद के अध्यक्ष और विधायक तापस बंदोपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, वसीम उल हक, दुर्गापुर से पूर्व मेयर सह पूर्व जिलाध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी, पूर्व विधायक बिश्वनाथ पड़ियाल, दुर्गापुर नगर निगम के उप मेयर, वर्तमान में प्रशासनिक परिषद के उपाध्यक्ष अमिताभ बंद्योपाध्याय, दुर्गापुर के पूर्व अध्यक्ष नगर निगम मृगेंद्रनाथ पाल जैसे नेताओं का नाम भी इस सूची से गायब हैं। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी कई बार अपनी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कह चुकी हैं। जिसके बाद से जिला कमेटी में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा को लेकर प्रश्न उठ रहा है।
नेताओं की नाराजगी पड़ सकती भारी पंचायत और दुर्गापुर नगर निकाय चुनाव सामने हैं। कहीं यह फैसला टीएमसी के लिए आत्मघाती साबित न हो जाये। वहीं बाराबनी से भी विधायक बिधान उपाध्याय के विरोधी गुट के नेताओं को जगह दी गई है। जिले के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी गुस्सा है। कहा जा रहा है कि जब जिला कमेटी की घोषणा की गई, उस समय न ही प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू, न विधायक सह एडीडीए अध्यक्ष तापस बनर्जी और न ही बाराबनी विधायक सह आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय उपस्थित थे।
- Badsha Syndicate के मामा – भांजा के मोबाइल से ईडी को मिले महत्वपूर्ण सुराग
- Asansol : हथियार बरामद, एक युवक गिरफ्तार
- জামুড়িয়ায় ১৯ নং জাতীয় সড়কে জল জমে সমস্যা, আসানসোলে এডিএমের উপস্থিতিতে বৈঠক, হবে পরিদর্শন
- शिल्पांचल में टिकट से पहले ‘ट्वीट-युद्ध’ शुरू, जनता बोली—नेता चाहिए, हीरो नहीं !
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ

