Burnpur : चेक बाउंस मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, बेल
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर न्यूटाउन इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कल गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी को कोर्ट से जमानत दे दी गई। हालांकि मामला अभी सातवें जेएम कोर्ट में लंबित है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक को 2017 के चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया गया । प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उक्त प्रधानाध्यापक पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।
- আসানসোল ক্লাবের প্রাক্তন সভাপতি বরখাস্ত,নিয়ম বহির্ভূত কাজের অভিযোগ
- Asansol Club से पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ टर्मिनेट ? बिस्वाल ने कहा फेक, दोहराया गया इतिहास
- मवेशी कारोबारी मारपीट में दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, सीपी ने कहा नहीं बर्दाश्त की जाएगी अशांति की साज़िश
- দুর্গাপুরে গরু বোঝাই গাড়ি আটকে মারধরের অভিযোগে গ্রেফতার বিজেপির দুই কর্মী
- জামুড়িয়ায় বেসরকারি কারখানার অবৈধ নির্মাণ ভাঙা , জরিমানা আদায় করা নিয়ে কলকাতা হাইকোর্টে প্রশ্নের মুখে আসানসোল পুরনিগম