Jamatara Station पर 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
बंगाल मिरर, आसनसोल , 01 मई 2023 :यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार (04) एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें क्रमश: इस प्रकार हैं: 13185/13186 सियालदह-जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस (02.05.2023 को सियालदह से प्रस्थान करने वाली और 01.05.2023 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली), 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस (01.05.2023 को पुरी से और 03.05.2023 को पटना से प्रस्थान करने वाली)











18181/18182 टाटानगर-थावे-टाटानगर एक्सप्रेस (01.05.2023 को टाटानगर से प्रस्थान करने वाली और 03.05.2023 को थावे से प्रस्थान करने वाली) और 13287/13288 दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (01.05.2023 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली और 01.05.2023 को राजेंद्रनगर से प्रस्थान करने वाली) ये ट्रेनें आसनसोल मंडल के जामताड़ा स्टेशन पर 6 महीने की अवधि के लिए प्रयोगात्मक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। रेलवे के फैसले का जामताड़ा के लोगों ने स्वागत किया है । समाजसेवी देवेश सेन ने कहा कि इसके लिए वह रेलमंत्री के प्रति आभारी हैं।
- Asansol से कोलकाता रवाना हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता
- श्याम सेल फैक्ट्री हादसा, ठेका मजदूर की मौत – 13 लाख रुपये मुआवज़े पर सहमति
- কারখানায় দুর্ঘটনা, চুক্তিভিত্তিক শ্রমিকের মৃত্যু, ১৩ লক্ষ টাকা ক্ষতিপূরণ
- দুর্গাপুরে ট্রাকের পেছনে চারচাকা গাড়ির ধাক্কা, মৃত চালক
- West Bengal Assembly Election 2026 : BJP के 150 उम्मीदवार फाइनल !

