ASANSOL

Asansol – Varanasi Memu Express 12 दिन रद्द रहेगी

बंगाल मिरर, आसनसोल, 01 मई, 2023 : आसनसोल से धनबाद , गया होकर वाराणसी तक जाने वाली मेमू एक्सप्रेस ट्रेन जिस बरेली पैसेंजर के रूप में भी जाना जाता है वह
6 मई से 15 जून के बीच 12 दिनों तक रद्द रहेगी रेलवे की ओर से बताया गया है कि
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 12 दिनों के लिए दिनांक 06.05.2023, 09.05.2023, 13.05.2023, 16.05.2023, 23.05.2023, 25.05.2023, 30.05.2023, 01.06.2023, 08.06.2023, 10.06.2023, 15.06.2023 और 17.06.2023 तक निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:-



ट्रेन,जिन्हें रद्द किया गया है :-

13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस पावर ब्लॉक के दिनों में रद्द रहेगी। इसके अलावा, 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (01.06.2023 और 15.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को पूर्व रेलवे प्रणाली से 45 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply