सतनाम सिंह उर्फ राजू बॉक्सर का निधन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर शांति नगर निवासी सतनाम सिंह उर्फ राजू बॉक्सर ( Raju Boxer ) का निधन सोमवार की रात दुर्गापुर स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। लंबे दिनों से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। बीते कुछ दिनों से शारीरिक अवस्था ठीक नहीं होने के कारण उन्हें दुर्गापुर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनका निधन हो गया।














सतनाम सिंह राजू बॉक्सर के नाम से चर्चित थे। क्योंकि सतनाम सिंह बॉक्सिंग में बहुत जगह से पुरस्कार प्राप्त किए। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप भी रह चुके थे। राजू बॉक्सर व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। वह इंटक नेता हरजीत सिंह के छोटे भाई और युवा नेता गुरदीप सिंह उर्फ सन्नी के चाचा थे।
- SAIL ISP ठेका कर्मी की मौत से हड़कंप, नौकरी व मुआवजे की मांग
- দুর্গাপুরে রাস্তার পাশে দোকানে নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে হুড়মুড়িয়ে ” পুলিশ ” লেখা চারচাকা গাড়ি, ফল কিনতে এসে মৃত এক , আহত ৩
- বার্নপুর সেল আইএসপিতে ঠিকা কর্মীর মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, চাকরি ও ক্ষতিপূরণের দাবি
- आसनसोल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
- Asansol SIR मुद्दे पर कांग्रेस के दो गुटों का अलग-अलग प्रदर्शन

