Asansol CBI कोर्ट में अब्दुल लतीफ हाजिर हुए
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : शेख अब्दुल लतीफ शनिवार सुबह फिर से आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए। शेख अब्दुल लतीफ सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण के बाद 27 अप्रैल को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए थे। अपने वकील के माध्यम से उन्होंने अदालत को बताया था कि वह जांचकर्ताओं को सहयोग करेंगे। गाय तस्करी के मामले में न्यायाधीश ने उन्हें 15 हजार रुपये की सशर्त जमानत दी थी और शेख अब्दुल लतीफ को 6 मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। आज शनिवार को शेख अब्दुल लतीफ आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए।शनिवार को आसनसोल कोर्ट के एक अधिवक्ता के निधन के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पाई ।




गौरतलब है कि गौ तस्करी मामले में आरोपी शेख अब्दुल लंबे समय से फरार चल रहे थे बीते माह ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संरक्षण दिया गया था कि वह जांचकर्ताओं को सहयोग करेंगे और जब जब अदालत का आदेश होगा वह वहां हाजिर होगे। वही राजू झा की हत्या के समय भी उन्हें उनके साथ देखे जाने की चर्चा थी
- नौजवान अहले सुन्नत कमिटी की ओर से पगड़ी वितरण
- আসানসোলে জেলা বিজেপি কার্যালয়ে ডাঃ শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের মূর্তির উন্মোচন
- बुदबुद में छिपा हत्यारोपी हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में
- খুন করে বুদবুদে গা ঢাকা, বুদবুদ থেকে হরিয়ানা পুলিশের হাতে গ্রেপ্তার
- আসানসোলে ৯ জুলাইয়ের ধর্মঘটের সমর্থনে বামপন্থী সংগঠনের পথসভা