ASANSOL

आसनसोल में मनाया गया रेड क्रॉस डे,‌ संस्थापक जीन हेनरी डुनान्ट को दी गई श्रद्धांजलि

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास के संस्थापक जीन हेनरी डुनान्ट की जयंती को रेडक्रास डे के रूप में सोमवार को आसनसोल स्थित रेडक्रास भवन में मनाया गया। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ. श्यामल सान्याल‌ ने रेडक्रास का झंडा फहराया। इसके बाद जीन हेनरी डुनान्ट के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी पवन गुटगुटिया, डॉक्टर लक्ष्मी गांधी, देवयानी सिन्हा, डॉ अरुण चटर्जी आदि ने भी उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने हेनरी डुनांट की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। स्विस व्यवसायी हेनरी डुनान्ट ने वर्ष 1859 में बैटल ऑफ सोलफेरिनो में युद्ध की विभीषका देखकर वर्ष 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेडक्रास की स्थापना की थी। इसके बाद से ही रेडक्रास के माध्यम से विशेष कर युद्ध के समय लोगों की सेवा की जाने लगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *