ASANSOL

कृष्णा प्रसाद की टीम गर्मी से राहत के लिए लगातार कर रही सेवा

बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचलवासी बीते कई दिनों से भीषण गर्मी, तेज धूप से भारी परेशानी है। जहां हर कोई इस गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहा है, वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थान के साथ राजनीति से जुड़े लोग भी विभिन्न तरह के शिविर लगाकर कहीं शर्बत तो कहीं शीतल पेय वितरण कर भीषण गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने का प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में कल्ला मोड़ बायपास पर शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से मंगलवार को शीतल शरबत बताशा वितरण की शुरूआत की गई थी, जो आज पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां समाजसेवी विजय प्रकाश के नेतृत्व में कृष्णा प्रसाद की टीम राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास कर रही है।

। इस आयोजन में विजय प्रकाश के साथ राजीव कुशवाहा, सन्नी प्रसाद, अमूल्य दास, संजय चौधरी, बिनोद प्रसाद, मनोज प्रसाद सहित आस पास के दर्जनों लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। प्रत्येक दिन हजारों लोगों के बीच शर्बत वितरण करते हुए विजय प्रकाश ने बताया कि शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से गर्मी को केंद्र कर राहगीरों को कुछ हद तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह का शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को मदद पहुंचाने के साथ पर्यावरण की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि 21000 पौधा रोपण का लक्ष्य लिए है। इसके साथ जिस ग्लास में शरबत वितरण दिया जा रहा था। राहगीर शरबत पीकर ग्लास को सड़क पर फेक देते थे। आयोजक के सदस्य सड़क पर परे ग्लासों को तुरंत उठाकर डस्टबिन में डाल दे रहे। वहीं विजय प्रकाश ने कहा कि फिलहाल लोगों को गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!