आसनसोल जिला जज बिजयेश घोषाल का तबादला
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल जिला अदालत केन जिला जज बिजयेश घोषाल का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर हो गया है। सोमवार को दोपहर तकरीबन 12.30 बजे आसनसोल जिला कोर्ट के कुछ वकीलों ने बार एसोसिएशन भवन में उनका फेयरवेल मनाया। इस दौरान वकीलों ने उन्हें गुलदस्ता व उपहार देकर उन्हें आखिरी विदाई दी। मौके पर अतिरिक्त जिला न्यायाधिश प्रथम मनोज कुमार प्रसाद के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव बानी कुमार मंडल, अभिजीत राय, चंदन चटर्जी, रतन कुमार दुबे, सनातन धारा, मनिपदमा बनर्जी, अनूप मुखर्जी, शान्तनु बनर्जी, रीता कवि, अनिंदिता मुखोपाध्याय उर्फ राइमा, हेमंत कुमार पांडेय, रवीन्द्रनाथ मिश्रा, विनोद चौहान, अशोक घोष, दीपक साहा, संजय शर्मा, दिनमय आचार्य, रंजन प्रसाद नोनिया, अभय गिरी आदि वकील मौजूद थे।




प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला जज बिजेश घोषाल का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर हो गया है। वह जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। वहीं जिला जज बिजेश घोषाल ने सोमवार को आसनसोल जिला बार एसोसिएशन के कक्ष में जाकर वहां सभी से मुलाकात कर विदा लिया। बता दें कि बीते 15 सितंबर को ही पूर्व में रहे जिला जज सुनिर्मल दत्ता का भी वकीलों ने फेयरवेल मानकर उन्हें भी विदा किया था।
- काजी नजरूल विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम
- দুর্গাপুজাকে সামনে রেখে সমন্বয় সভা অনুষ্ঠিত হলো রূপনারায়ানপুরে
- আসানসোলে পুরীর শঙ্করাচার্য , রাজনীতি থেকে কখনো ধর্মকে আলাদা করা যায় না
- লিগ্যাল এইড অ্যান্ড অ্যাভভাইস সোসাইটি অফ ওয়েস্ট বেঙ্গল”র উদ্যোগ: কলকাতা হাইকোর্টে দেশবন্ধু চিত্তরঞ্জন দাশের প্রতিকৃতি উন্মোচন
- महिला की रहस्यमयी मौत का पर्दाफाश, प्रेमी गिरफ्तार