GST नियमों की दी जानकारी, लंबित विवाद का 31 तक करें समाधान
बंगाल मिरर, आसनसोल : कल शाम आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में जीएसटी तथा विवाद के समाधान को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस बैठक में आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जीएसटी अधिकारी उपस्थित थे। यहां जीएसटी के आसनसोल सर्किल के एडिशनल कमिश्नर दिलीप कुमार दास सीनियर ज्वाइंट कमिश्नर बिधु भूषण हीरा आशीष कुमार बासु डेप्युटी कमिस्नर सुबीर कुमार घोष विप्लव राय उपस्थित थे । वहीं आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज से सचिन राय संगठन के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल फोसबेकी के अध्यक्ष आर पी खेतान सहित इस शहर के तमाम व्यापारी उपस्थित थे।














इस बारे मे सचिन राय ने बताया कि आज जीएसटी को लेकर एक सेमिनार हुआ जिसमे जीएसटी के अधिकारी तथा इस शहर के व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे । यहां जीएसटी के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी को लेकर उनके सवालों के जवाब दिए । इसके साथ ही उन्होंने और भी तमाम तरह की जानकारी दी जो व्यवसायिक समाज के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी । सचिन राय ने कहा आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज हमेशा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है । यही वजह है आज इस सेमिनार का आयोजन हुआ। उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने व्यवसाई वर्ग को समस्याओं के समाधान के लिए इस सेमिनार में शिरकत की
- Asansol : LPG की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, खाली सिलेंडर रखकर सड़क जाम
- আসানসোলে মাদক সহ তিনজন গ্রেপ্তার, দেড় লক্ষ টাকা উদ্ধার
- পাণ্ডবেশ্বরে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা , ট্রাফিক ব্যবস্থার গাফিলতিতে সরব স্থানীয়রা
- Asansol: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन

