Asansol : EB ने सीमेंट फैक्ट्री में मारा छापा, एक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत बड़ा धेमो इलाके में एक सीमेंट फैक्ट्री में दूसरी कंपनी के नाम से सीमेंट पैक करने का मामला सामने आया है। आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस की प्रवर्तन शाखा ने छापेमारी कर कारखाने से भारी मात्रा में सीमेंट जब्त किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें सत्यनारायण अग्रवाल समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।














पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता सीमेंट कारखाने में छापेमारी की गई। जहां बंजारी कल्याणपुर सीमेंट के नाम से फर्जी तरीके से सीमेंट पैक किया जा रहा है। इसे लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। यहां से अविनाश यादव को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी से सीमेंट के फर्जी कारोबारियों में हड़कंप है। सीमेंट मैन्यूफैक्चर्र्स एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया ने कहा कि एसोसिएशन गलत कार्य का कभी समर्थन नहीं करता है।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

