Asansol : EB ने सीमेंट फैक्ट्री में मारा छापा, एक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत बड़ा धेमो इलाके में एक सीमेंट फैक्ट्री में दूसरी कंपनी के नाम से सीमेंट पैक करने का मामला सामने आया है। आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस की प्रवर्तन शाखा ने छापेमारी कर कारखाने से भारी मात्रा में सीमेंट जब्त किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें सत्यनारायण अग्रवाल समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।









पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता सीमेंट कारखाने में छापेमारी की गई। जहां बंजारी कल्याणपुर सीमेंट के नाम से फर्जी तरीके से सीमेंट पैक किया जा रहा है। इसे लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। यहां से अविनाश यादव को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी से सीमेंट के फर्जी कारोबारियों में हड़कंप है। सीमेंट मैन्यूफैक्चर्र्स एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया ने कहा कि एसोसिएशन गलत कार्य का कभी समर्थन नहीं करता है।




- BMS ও সমগ্র টিমকে জয়ের শুভেচ্ছা INTUC-এর, কর্মীদের পাশে থাকার বার্তা Biplab Maji-র
- कुल्टी में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनीबस की टक्कर से बाइक चालक की मौत
- কুলটিতে ১৯ নং জাতীয় সড়কে মিনিবাসের ধাক্কায় বাইক চালকের মৃত্যু
- दुर्गापुर में भारतीय जनता मजदूर मंच का राज्य सम्मेलन
- দুর্গাপুরে ভারতীয় জনতা মজদুর মঞ্চের রাজ্য সম্মেলন

