Special Trains का अक्टूबर तक विस्तार देखें सूची
बंगाल मिरर, मालीगांव, 24 जून 2023: अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की अवधि को मौजूदा परिचालन दिवस, समय-सारिणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके विवरण निम्नानुसार हैं।














तदनुसार, ट्रेन संख्या 05616 (गुवाहाटी – उदयपुर सिटी) स्पेशल अब 2 जुलाई से 29 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को 18 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05615 (उदयपुर सिटी – गुवाहाटी) स्पेशल अब 5 जुलाई से 1 नवंबर 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 18 ट्रिपों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 05762 (कटिहार – रांची) स्पेशल अब 6 जुलाई से 26 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05761 (रांची – कटिहार) स्पेशल अब 7 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 05734 (कटिहार – अमृतसर) स्पेशल अब 8 जुलाई से 28 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05733 (अमृतसर – कटिहार) स्पेशल अब 10 जुलाई से 30 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 02518 (गुवाहाटी – कोलकाता) स्पेशल अब 15 जुलाई से 28 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 02517 (कोलकाता – गुवाहाटी) स्पेशल अब 13 जुलाई से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 02502 (अगरतला – कोलकाता) स्पेशल अब 12 जुलाई से 25 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 02501 (कोलकाता – अगरतला) स्पेशल अब 16 जुलाई से 29 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 05639 (सिलचर – कोलकाता) स्पेशल अब 20 जुलाई से 26 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 15 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05640 (कोलकाता – सिलचर) स्पेशल अब 21 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15 ट्रिपों के लिए चलेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 01665 (रानी कमलापति – अगरतला) स्पेशल की विस्तारित सेवा 28 सितंबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 01666 (अगरतला – रानी कमलापति) स्पेशल की विस्तारित सेवा 1 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
इन ट्रेन सेवाओं के विस्तार से उक्त मार्ग की अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षासूची वाले यात्रियों को लाभ होगा। इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारिणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और पू. सी. रेल के विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी अधिसूचित किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण पर ध्यान दें।
- मछली के साथ नामांकन यात्रा: पांडवेश्वर में जितेंद्र तिवारी का अनोखा संदेश
- Asansol में भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
- আসানসোলে শমিক ভট্টাচার্যের উপস্থিতিতে তিন বিজেপি প্রার্থীর মনোনয়ন জমা ভোটার তালিকা থেকে নাম বাদ ইস্যুতে তৃণমূলকে আক্রমণ
- প্রাক্তন হকি খেলোয়াড় তথা রেলকর্মীর মৃত্যুতে উত্তেজনা,পথ অবরোধ ও থানা ঘেরাও করে বিক্ষোভ
- ডব্লুবিপিডিসিএলের কয়লাখনিতে বিক্ষোভ অবস্থানে বিজেপি প্রার্থী, একাধিক দাবি ও অত্যাচারের প্রতিবাদ

