चोरी की स्कूटी पुलिस ने किया बरामद, 2 गिरफ्तार
बंगाल मिरर, जामुड़िया : चोरी गई स्कूटी को केंदा चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, खास केंदा के कैंटीन मोहल्ले के रहने वाले महेंद्र राजभर ने इस महीने की 23 तारीख को अपने घर के अंदर से हीरो मेस्ट्रो स्कूटी संख्या WB38AT-5178 को चोरी कर लिया गया था।














चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करायी. महेंद्र राजभर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उड़िया पाड़ा, खासकेंदा निवासी मुकुल दास (24) और सिनेमा पाड़ा, खासकेंदा निवासी छोटन बाउरी (22) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली और चोरी हुआ स्कूटी कल रात उनके घर के बगल में एक आवास से बरामद किया गया।
स्कूटी के मालिक महेंद्र राजभर ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर गये थे. 22 तारीख की रात वह घर लौटा. उसने देखा कि उसके कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और उसकी स्कूटी गायब है। अगले दिन उन्होंने केंदा पुलिस फाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस के काम की सराहना की क्योंकि पुलिस ने तुरंत जांच की और उनकी स्कूटी बरामद कर ली।
- पांडवेश्वर ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने टोटो और ऑटो चालकों के साथ चलाया जागरूकता कार्यक्रम
- सिदाबाड़ी में फ्लोटिंग सौर विद्युत परियोजना का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीवीसी के खिलाफ फिर तेज आंदोलन का आह्वान
- আসানসোল ওল্ড স্টেশন কালচারাল ক্লাবের কালিপুজোর প্রস্তুতি শুরু খুঁটি পুজোর মাধ্যমে মণ্ডপ নির্মাণের সূচনা
- পান্ডবেশ্বর ট্রাফিক গার্ড পুলিশের টোটো ও অটো চালকদের নিয়ে সচেতনতা কর্মসূচি
- সিদাবাড়িতে ভাসমান সৌর বিদ্যুৎ প্রকল্পের বিরোধিতা গ্রামবাসীদের, ডিভিসির বিরুদ্ধে ফের তীব্র আন্দোলনের ডাক


