पूर्व विधायक एवं पंचायत समिति अध्यक्ष का निधन
बंगाल मिरर, अंडाल: पांडवेश्वर पंचायत समिति के निवर्तमान अध्यक्ष तृणमूल नेता और उखड़ा विधानसभा के सीपीएम विधायक रहे मदन बाउरी का निधन आज हो गया। उनके निधन से तृणमूल कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है उनके निधन पर पांडवेश्वर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी सीपीएम नेता गौरांग चटर्जी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया।














मदन बाउरी उखड़ा विधानसभा से 2001 और 2006 में सीपीएम के विधायक निर्वाचित हुए थे। 2011 में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था इसके बाद से दो हजार अट्ठारह में पांडेश्वर के तत्कालीन विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में वह तृणमूल में शामिल हुए पंचायत चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया गया और उन्हें पांडवेश्वर पंचायत समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
- প্রয়াত আসানসোল পুরনিগমের প্রাক্তন কাউন্সিলার
- আসানসোলে ডিএম অফিসে মনোনয়ন জমা তাপস বন্দোপাধ্যায়, বিধান উপাধ্যায় ও হরেরাম সিংয়ের
- হুডখোলা গাড়িতে মনোনয়ন জমা কুলটির তৃণমূল প্রার্থী অভিজিৎ ঘটকের সঙ্গী উজ্জ্বল চট্টোপাধ্যায়
- आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
- आसनसोल डीएम कार्यालय में TMC के चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
