ASANSOL

West Bengal Half Holiday on Doctors Day खुशी से झूमे सरकारी कर्मी

बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal Half Holiday on 1st July Doctors Day  )  पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि को डॉकटर्स डे के रूप में भी मनाया जाता है। राज्य सरकार ने इस अवसर पर आधे दिन की छुट्टी की फैसला किया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा छुट्टी का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक जुलाई यानि की शनिवार को डॉक्टर्स डे के दिन राज्य सरकार के सभी सरकार कार्यालयों में दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होगा। इसके बाद छुट्टी हो जायेगी। इससे सरकारी कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि छुट्टी देनी ही तो पूरी ही देनी चाहिए थी, आधी छुट्टी से कोई लाभ नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधानचंद्र राय को आधुनिक बंगाल का निर्माता कहा जाता है। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक भी थे। उनके कार्यकाल में ही चित्तरंजन रेल इंजिन कारखाना, दुर्गापुर, बिधाननगर, कल्याणी शहर विकसित हुए थे। इनमें उनका बहुत बड़ा योगदान था। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!