SAIL ISP सीएचपी कन्वेयर स्ट्रक्चर टूटा, गैस पाइप में आग
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( SAIL ISP NEWS ) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बर्नपुर इस्को इस्पात सयंत्र के पीबीएस-1 के पास सीएचपी कन्वेयर स्ट्रक्चर टूट गई और गैस पाइपलाइन पर गिर गई। इससे गैस पाइप लाइन फट कर उसमें आग लग गई। यह घटना आज दोपहर करीब 12:30 बजे की है । अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज रविवार होने कि कारणवश जनरल शिफ्ट ड्यूटी के कर्मचारी अन्य कार्य दिवसों की तुलना में कम थे।














वर्तमान में वीहिकल गेट से पीबीएस-1 की ओर जाने वाली सड़क टूटे हुए कन्वेयर स्ट्रक्चर के कारण अवरुद्ध है। आग की लपटें इतनी तीव्र हैं कि इसे स्थानीय जल छिड़काव प्रणाली द्वारा नियंत्रित करने में असमर्थ है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं आई थी ।
- আসানসোলে মলয় ঘটকের প্রচারে রোডশো দেবের
- भूतपूर्व पार्षद एवं टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का निधन
- Paschim Bardhaman में अब तक 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, TMC का आज
- মাছ” নিয়ে যাত্রা করে মনোনয়ন জমা পান্ডবেশ্বরের বিজেপি প্রার্থীর
- দুর্গাপুরে মনোনয়ন পত্র জমা পাণ্ডবেশ্বরের তৃণমূল প্রার্থী নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর নিলেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের আশীর্বাদ
