SAIL ISP सीएचपी कन्वेयर स्ट्रक्चर टूटा, गैस पाइप में आग
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( SAIL ISP NEWS ) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बर्नपुर इस्को इस्पात सयंत्र के पीबीएस-1 के पास सीएचपी कन्वेयर स्ट्रक्चर टूट गई और गैस पाइपलाइन पर गिर गई। इससे गैस पाइप लाइन फट कर उसमें आग लग गई। यह घटना आज दोपहर करीब 12:30 बजे की है । अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज रविवार होने कि कारणवश जनरल शिफ्ट ड्यूटी के कर्मचारी अन्य कार्य दिवसों की तुलना में कम थे।











वर्तमान में वीहिकल गेट से पीबीएस-1 की ओर जाने वाली सड़क टूटे हुए कन्वेयर स्ट्रक्चर के कारण अवरुद्ध है। आग की लपटें इतनी तीव्र हैं कि इसे स्थानीय जल छिड़काव प्रणाली द्वारा नियंत्रित करने में असमर्थ है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं आई थी ।


- Burnpur शिवस्थान महावीर दल सेंट्रल अखाड़ा द्वारा पगड़ी वितरण
- झारखंड नंबर की चारपहिया गाड़ी का पुलिस ने किया पीछा आसनसोल में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डिवाइडर से टकराई कार, एक हिरासत में
- ঝাড়খণ্ড নম্বরের চারচাকা গাড়িকে পুলিশের ধাওয়া আসানসোলে ১৯ নং জাতীয় সড়কে ডিভাইডারে ধাক্কা, আটক ১
- कुल्टी में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, 150 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा
- কুলটিতে তৃণমূলে বড় ভাঙন ১৫০ জনের কংগ্রেসে যোগদান

