Asansol : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा। आसनसोल साउथ थाना इलाके में आश्रम मोड़ से बाजार के बीच कल एक घंटे में चार मोबाइल छिनतई की घटना हुई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने नींघा में छापेमारी कर आरोपी मनीष नोनिया को दबोचा। आज उसे कोर्ट भेजा गया।














छिनतई की शिकार एक युवती ने बताया कि वह कल स्कूटी पर जा रही थी। उसी दौरान इस आरोपी ने उसका कीमती मोबाइल छीना और फरार हो गया। उसने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पाया कि मनीष ने एक घंटे में चार मोबाइल छीने। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू की। उसे नीघा से दबोचा गया। गौरतलब है कि आसनसोल के चीनाकुड़ी इलाके में मोबाइल चोरी का बड़ा गिरोह संचालित होता है।
- আসানসোলে টোটো ও অটোর জন্য আলাদা পার্কিং জোনের পরিকল্পনা, এলাকা পরিদর্শনে ডেপুটি মেয়র ও পুলিশ আধিকারিক
- আসানসোলের দক্ষিণা কালী মন্দিরে নতুন পাঁচটি রুমের উদ্বোধন
- Asansol : जाम की समस्या पर टूटी प्रशासन की नींद, किया निरीक्षण, पर बड़ा सवाल होगा क्या ?
- Jamuria : बालू वाहन ने एक को रौंदा मौत, दुर्घटना के बाद बवाल, पुलिस पर हमला और तोड़फोड़
- আসানসোলের বিজেপির নেতা ও কর্মীদের নামে পুলিশের এফআইআর

